अदन की खाड़ी में मालवाहक जहाज पर फायरिंग, तनाव बढ़ा; पश्चिम एशिया देशों में बज रहे सायरन

नई दिल्ली, 10 जून - यमन के पास अदन की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ है। ब्रिटिश सेना के अनुसार जहाज पर तैनात सुरक्षा गार्डों और एक छोटी नाव में सवार हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी हुई। घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल किसी के घायल होने या जहाज को बड़े नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है। हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है।
ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित किश्म द्वीप के पास विस्फोट की आवाज सुनाई देने से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक धमाके की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है, लेकिन इसे अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले अमेरिका ने होर्मुज क्षेत्र में ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन में अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट को निशाना बनाने का दावा किया। इलाके में लगातार सैन्य गतिविधियां बढ़ रही हैं।
 

#अदन
# मालवाहक जहाज
# पश्चिम एशिया