स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी


अंबाला, 31 अगस्त - स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों के तहत अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी बीमारी के लक्षणों वाले मरीजों की जांच और उपचार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल  डॉक्टर विनय ने बताया कि सरकार की सभी हिदायतों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं और डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि खांसी, जुकाम, बुखार अथवा स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की गंभीरता से जांच की जाए। संदिग्ध मरीज मिलने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर आवश्यक उपचार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि डीआईपीएचएल लैब में स्वाइन फ्लू की जांच को लेकर भी पूरी तैयारी कर ली गई है। एक-दो दिन में अस्पताल में ही स्वाइन फ्लू के टेस्ट शुरू होने की उम्मीद है। इससे संदिग्ध मरीजों की जांच और उपचार में तेजी आएगी।

#स्वाइन फ्लू