पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: अब तक 36 देशों ने किया सम्मानित

ताशंकद, 30 अगस्त - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ओली दराजाली दोस्तलिक' से सम्मानित किया गया। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा। जुलाई 2026 में इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी देशों से मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 35 हो गई है।
भारत और उज्बेकिस्तान ने रविवार को व्यापार और निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और साझा विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया।

#पीएम मोदी