नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज जग्गा बॉक्सर

सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर), 30 अगस्त (सरबजीत सिंह धालीवाल, हरचंद सिंह भुल्लर) - मुक्केबाजी में ‘जग्गा बॉक्सर’ के नाम से मशहूर सुनाम शहर के जाने-माने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज जगदेव सिंह ग्रेवाल की अचानक हुई मौत की खबर सुनकर खेल जगत और शहरवासियों में शोक की लहर है।

उल्लेखनीय है कि जग्गा बॉक्सर ने पाकिस्तान में आयोजित कायदे-आजम अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पाकिस्तान के एक प्रसिद्ध मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। जग्गा बॉक्सर भारतीय रेलवे में सीटीसी के रूप में भर्ती हुए और ऑल इंडिया रेलवे बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भी लंबे समय तक अपना दबदबा बनाए रखा।

इसके साथ ही उन्होंने अनेक युवाओं को मुक्केबाजी का प्रशिक्षण देकर उन्हें विजेता बनाया। मुक्केबाज जगदेव सिंह ग्रेवाल उर्फ जग्गा बॉक्सर के निधन पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, पूर्व वित्त मंत्री पंजाब परमिंदर सिंह ढींढसा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल, पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान, चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा बीर कलां, शिरोमणि अकाली दल बादल के हलका प्रभारी विनरजीत सिंह खडियाल, आढ़तिया एसोसिएशन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह चीमा, नगर कौंसिल सुनाम के पूर्व अध्यक्ष निशान सिंह टोनी, चेयरमैन प्रितपाल सिंह हांडा सहित अन्य लोगों ने परिवार के साथ दुख व्यक्त किया।

#नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज जग्गा बॉक्सर