नेपाल में बाढ़ से तबाही: 7 की मौत, 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी लापता

रसुवा, 26 अगस्त - उत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें सात लोगों के शव मिले हैं। वहीं 384 यात्री लापता हैं, जिनमें 291 विदेशी नागरिक हैं। इनमें 105 भारतीय और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। इस बाढ़ के कारण तिब्बत सीमा के पास रसुवा जिले के कुछ हिस्से तबाह हो गए।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार बाढ़ से घरों, गाड़ियों, पुलों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं स्थानीय मीडिया का कहना है कि बाढ़ में हजारों लोग लापता हैं, जिनके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 
उत्तरी रसुवा में एक सीमा चौकी पर तैनात नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के चार जवान अचानक आई बाढ़ के कारण लापता हो गए हैं। इसके अलावा, स्थानीय मीडिया में के अनुसार, रसुवा सीमा शुल्क कार्यालय के 14 कर्मचारी भी संपर्क से बाहर हैं। नेपाल के स्वतंत्र बिजली उत्पादक संघ के अनुसार,  बाढ़ से 15 हाइड्रो पावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें से 10 चालू हैं और पांच निर्माणाधीन हैं।

नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे मिली। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ का पानी तिब्बत की ओर से आया प्रतीत होता है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में तिमुरे और स्याब्रुबेसी की सीमावर्ती बस्तियां शामिल हैं।
 

#नेपाल
# बाढ़
# भारतीयों