भारत-नेपाल के गृह और विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर बैठक
देहरादून, 20 अगस्त - भारत और नेपाल के गृह और विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक देहरादून में चल रही है। दो दिवसीय बातचीत सीमा पार अपराध, घुसपैठ और ऐतिहासिक नक्शों की मदद से सीमा विवादों को हल करने पर केंद्रित है।
उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच खुली सीमा पर सुरक्षा, तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उपाय और सीमा से संबंधित विवादों के समाधान पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। लिपुलेख दर्रे के माध्यम से भारत-चीन व्यापार को लेकर नेपाल की चिंताओं और स्थिति पर भी चर्चा की जा रही है।
#भारत-नेपाल के गृह और विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर बैठक

