रक्षाबंधन: विराट कोहली ने बहन भावना के साथ मनाया राखी का त्योहार

नई दिल्ली, 28 अगस्त - भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी बहन भावना के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस खास मौके पर भावना ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के साथ तस्वीर साझा की और उनके लिए भावुक संदेश भी लिखा। भावना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली को राखी बांधते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। स्टोरी में विराट के बड़े भाई विकास के साथ भावना की एक तस्वीर भी नजर आई।
 
भावना ने अपने दोनों भाइयों के लिए प्यार भरा संदेश लिखते हुए कहा, 'जिंदगी हमें चाहे जहां भी ले जाए, मेरी दुआएं हमेशा आप तक पहुंचेंगी।' रक्षाबंधन के मौके पर शेयर की गई यह पोस्ट भाई-बहन के बीच मजबूत रिश्ते को दर्शाती है।
 

#रक्षाबंधन
# विराट कोहली
# राखी
# त्योहार