सरकार ने बालाघाट में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी विजय हासिल की है:मोहन यादव
भोपाल , 5 सितंबर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने बालाघाट में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी विजय हासिल की है। वर्षों तक बालाघाट का अंचल नक्सलवादियों के रडार पर रहा। ऐसे समय में नक्सलवादियों को हमने समाप्त किया है। याद रहे कि कैसे बीते समय में कांग्रेस के कार्यकाल में इन्हीं नक्सलियों ने एक मंत्री की हत्या की थी। आज हम इन नक्सलियों का खात्मा कर रहे हैं। वहीं मुख्य क्षेत्रों में जाकर शासन के तंत्र के जीवंत करने का काम भी हमारे द्वारा किया जा रहा है...धैर्य के साथ हमने बड़ी चुनौती पर विजय प्राप्त की है..."
#सरकार

