यूपी: वाराणसी से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान में बजा अलॉर्म, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग


वाराणसी , 3 सितंबर - वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 1253) की बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।उड़ान के दौरान विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में अचानक स्मोक इंडिकेशन (धुएं का अलार्म) बजने लगा।
खतरे की चेतावनी मिलते ही पायलट ने तत्काल लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा और सुबह करीब 8:52 बजे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने संभाला मोर्चाविमान के लैंड होते ही एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, अग्निशमन दल और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए। 

#अलॉर्म
# लखनऊ
# एयरपोर्ट