प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली


 नई दिल्ली, 3 सितंबर - काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों में की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने और राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी से राहत शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही भोजन, पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करे और उन्हें तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी