नेपाल के लिए भारत का पांचवां विमान हुआ रवाना 


नई दिल्ली, 2 सितंबर - नेपाल के लिए भारत का पांचवां विमान रवाना हुआ, जिसमें 11 सदस्यों की बचाव टीम, खास उपकरण और 5.5 टन दवाएं हैं।

नेपाल में प्रलयकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1127 हो गई है. लगभग 4 हजार लोग अभी भी लापता हैं. नेपाल पुलिस ने बुधवार, 2 सितंबर को यह जानकारी दी. नेपाल पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग जिलों से अब तक कई शव बरामद किए गए हैं. नेपाल पुलिस के अनुसार, रसुवा से 45, नुवाकोट से 155, धादिंग से 59, चितवन से 348, गोरखा से 66, तनहुन से 38, नवलपरासी पूर्व से 217 और नवलपरासी पश्चिम से 190 शव बरामद हुए हैं. नेपाल पुलिस ने यह भी बताया कि भारत में 9 शव बरामद किए गए हैं. बरामद किए गए शवों में से अब तक पहचान होने के बाद केवल 95 शव उनके परिवारों को सौंपे गए हैं.

#नेपाल