यमुना नहर में दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली

 
करनाल, 2 सितंबर - करनाल से पश्चिमी यमुना नहर में बुधवार को अलग-अलग स्थानों से दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव सांतड़ी के पास मिले शव की पहचान यमुनानगर के बुढ़िया निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। उसकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान की गई। पुलिस के अनुसार, जेब से पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। वहीं, करनाल के कस्बा इंद्री हेड से करीब तीन किलोमीटर दूर नहर से एक अन्य शव बरामद हुआ है। उसकी उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हथिनी कुंड बैराज में हुए हादसे के बाद नहर में लापता दो आर्मी जवानों की तलाश भी जारी है। इसी कारण पहले शव को लेकर आशंका जताई गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचे सेना के जवानों ने उसकी पहचान अपने साथी के रूप में नहीं की। पुलिस और गोताखोरों की मदद से शवों की बरामदगी और दूसरे शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। 

#यमुना नहर