हिमाचल : विपक्ष का सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही प्रदर्शन

लॉटरी का फैसला नई पीढ़ी को करेगा बर्बाद, सरकार का फैसला गलत, विपक्ष का सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही प्रदर्शन।

शिमला , 2 सितंबर -हिमाचल में लॉटरी शुरू करने के फैसले के खिलाफ भाजपा विधायकों ने बुधवार को विधानसभा के बाहर धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का ये फैसला प्रदेश की नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा। इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।हिमाचल देवभूमि है, यहां के लोग ऐसी प्रवृत्तियों से दूर रहते हैं। सरकार आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर राजस्व के नाम पर नए कर लगा रही है और अब लॉटरी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि लॉटरी से आदत नहीं लगेगी, ये सिर्फ भाग्य का खेल है। इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता हैजयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पहले ही नशे की चपेट में है, चिट्टा गांव-गांव तक पहुंच गया है। ऐसे में लॉटरी एक और लत को बढ़ावा देगी।पहले भी हिमाचल में लॉटरी से कई परिवार बर्बाद हुए। लोगों की जमीन-घर तक बिक गए, कई लोग कर्ज के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर हुए। 1999 के बाद प्रदेश इस लत से बाहर निकला था। सरकार को सोचना चाहिए कि लोगों को मेहनत का फल मिले, न कि हजारों लोगों का पैसा एक आदमी के भाग्य के नाम पर डूब जाए। 

#हिमाचल : विपक्ष