Breaking News: IGMC में वायरल का इलाज कराने पहुंचा मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, हिमाचल में संख्या 3 हुई

शिमला, 29 अगस्त (मनीष शारदा) - हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में वायरल का उपचार करवाने पहुंचे एक मरीज की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जानकारी के अनुसार, मरीज वायरल संक्रमण के उपचार के लिए IGMC पहुंचा था। जांच के दौरान उसके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक सावधानियां बरतनी शुरू कर दी हैं।

हिमाचल में स्वाइन फ्लू के 3 मामले

नए मामले की पुष्टि के साथ ही हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की निगरानी और उपचार को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

#Breaking News
# Shimla
# Himachal Pradesh