Breaking News | पुंछ-राजौरी फ्लैश फ्लड: 12 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 6 सदस्य हादसे का शिकार

जम्मू-कश्मीर, 19 जुलाई (रवि शर्मा)- जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। डीआईजी राजौरी-पुंछ संदीप वजीर ने बताया कि इस आपदा में अब तक पुंछ में 10 लोगों और राजौरी में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

सबसे दर्दनाक घटना पुंछ में सामने आई, जहां एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई। प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

डीआईजी संदीप वजीर ने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पहले ही लोगों को नदी-नालों के किनारों से सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू कर दिया था, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत कार्य जारी है।

 
#Breaking News | पुंछ-राजौरी फ्लैश फ्लड: 12 लोगों की मौत
# एक ही परिवार के 6 सदस्य हादसे का शिकार