आज से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र
नई दिल्ली, 20 जुलाई- संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, NEET-UG पेपर लीक, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), महंगाई और राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है।
सरकार इस सत्र के दौरान सात विधेयक पेश करेगी। लोकसभा में पहला विधेयक सुप्रीम कोर्ट (संशोधन) विधेयक होगा, जिसका उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाना है। वहीं, राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संविधान और राष्ट्रीय गीत के अपमान से संबंधित संशोधन विधेयक पेश करेंगे।
इस मानसून सत्र में बागी टीएमसी सांसदों द्वारा गठित नई पार्टी नेशनलिस्ट सिटीज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया की भी औपचारिक शुरुआत होगी। साथ ही, टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नए सांसद राज्यसभा में शपथ लेंगे।
सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन के हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित करेंगे। 18वीं लोकसभा का नौवां संसदीय सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। 25 दिनों के इस सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं।

