युवा मोदी जी के अहंकार को बर्दाश्त नहीं करेंगे - अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली, 20 जुलाई - आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमारे बच्चों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में सुधार करने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं पर सीधा हमला किया है।
केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि "देश का युवा मोदी जी के अहंकार को बर्दाश्त नहीं करेगा।"
#युवा मोदी जी के अहंकार को बर्दाश्त नहीं करेंगे - अरविंद केजरीवाल

