राजौरी में भारी बारिश से बाढ़, उफान पर नदी, सैकड़ों वाहन लापता; बस स्टैंड भी पानी में समाया

जम्मू, 19 जुलाई - जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। नदी का पानी उफान पर है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोगों में चिंता बढ़ गई है और जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

राजौरी ज़िले में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से धरहल नदी का पानी उफान पर आकर न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में फैल गया। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। पार्किंग क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुसने से बस स्टैंड पर खड़ी कई गाड़ियां डूब गईं। 
बारिश के दौरान बाजारों में पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में घुसे पानी को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है।
जिला प्रशासन ने लोगों से बेवजह यात्रा न करने की अपील की है। उन्हें नदियों, नालों और बाढ़ की आशंका वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे खतरा बना हुआ है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उनका सब कुछ बह गया है और एक महिला लापता है।

 
#राजौरी
# भारी बारिश
# बाढ़