राजौरी में बाढ़ जैसे हालात, लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता - एलजी मनोज सिन्हा

बारामूला, 19 जुलाई - जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी जिले में बाढ़ जैसे हालात पर कहा कि प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को एहतियात बरतने, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने और जिन इलाकों में जलस्तर बढ़ने या लोगों की जान को खतरा होने की आशंका है, वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। SDRF और NDRF की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 
#राजौरी में बाढ़ जैसे हालात
# लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता - एलजी मनोज सिन्हा