कस्बा ममदोट में अज्ञात लोगों ने कार पर की गोलीबारी

ममदोट (फिरोजपुर), 29 अगस्त (राजिंदर सिंह हांडा, सुखदेव सिंह संगम)- कस्बा ममदोट में करीब 8 बजे अज्ञात लोगों द्वारा एक कार पर गोलीबारी की गई है, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फिरोजपुर ले जाया गया है।

जिस कार पर गोलीबारी हुई है, वह नगर पंचायत के प्रधान की बताई जा रही है, जिसे गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति चला रहा था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया है। थाना ममदोट की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

#कस्बा ममदोट में अज्ञात लोगों ने कार पर की गोलीबारी