सरहदी कस्बा ममदोट के स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थी आज पंजाब विधानसभा का दौरा करेंगे - विधायक दहिया 

फिरोज़पुर, 10 अगस्त (कुलबीर सिंह सोढी) - फिरोज़पुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि सरहदी कस्बा ममदोट के स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थी आज पहली बार पंजाब विधानसभा का दौरा करने जा रहे हैं। यह जानकारी क्षेत्र के विधायक रजनीश दहिया ने दी। उन्होंने कहा कि यह न केवल फिरोजपुर ग्रामीण बल्कि फिरोजपुर जिले के विद्यार्थियो के लिए भी एक महत्वपूर्ण और यादगार मौका माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान विद्यार्थियो को पंजाब विधानसभा के कामकाज, डेमोक्रेटिक सिस्टम,विधायको की भूमिका और सदन की कार्यवाही को समझने का मौका मिलेगा।

 
#सरहदी कस्बा ममदोट के स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थी आज पंजाब विधानसभा का दौरा करेंगे - विधायक दहिया