हमें बुलाएंगे तो हम जरूर जाएंगे :अजय राय
लखनऊ, 2 सितंबर - उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बहुत ही जिम्मेदार पद पर बैठे हैं और उन्होंने जिस तरीके का दुष्प्रचार मेरे लिए किया, जिस तरह की भ्रांति फैलाई कि मैं वहां मछली भोज कर रहा था निश्चित तौर पर उन्हें हमारे बारे में जानकारी नहीं है। हम काशी के रहने वाले हैं, शुद्ध शाकाहारी हैं और बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं।
हम उस कार्यक्रम में जरूर शामिल हुए थे और वो निषाद समाज की परंपरा है, वो हमें बुलाएंगे तो हम जरूर जाएंगे हम वहां उनके कार्यक्रम में शामिल हुए थे, लेकिन उन्होंने दुष्प्रचार कर दिया कि हमने मछली भोज किया। मुख्यमंत्री ने मेरी प्रतिष्ठा को गिराया है…हम बहुत दुखी हैं...हमारे कार्यकर्ताओं ने हमसे कहा कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाना चाहिए।
हमने सभी सबूत और प्रमाण सौंप दिए हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए...उन्हें राज्य की जनता और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए और यह स्वीकार करना चाहिए कि उन्होंने झूठ बोला है...."

