गन्ने की खेती का रकबा लगातार कम हो रहा है:श्याम सिंह राणा
यमुनानगर, 3 सितंबर - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गन्ने का रेट निश्चित तौर पर बढ़ना चाहिए, क्योंकि गन्ने की खेती का रकबा लगातार कम हो रहा है। किसानों के हित में गन्ने की खेती को लाभकारी बनाना जरूरी है। मंत्री राणा वीरवार को रादौर के नामदेव चौक पर विकास कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विधानसभा सत्र के दौरान हुए कांग्रेस नेताओं द्वारा हंगामे और धक्का-मुक्की को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि विधानसभा में कानून-व्यवस्था बनाए रखना अधिकारियों की जिम्मेदारी है और सभी को सदन के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने धक्का-मुक्की की घटना को अनुचित बताया। मंत्री राणा ने 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाने, एसआईआर के कार्यों, संत रविदास जयंती से संबंधित कार्यक्रमों और पार्टी संगठन की गतिविधियों को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रादौर क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जाएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।फिलहाल, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं, हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

