यमुनानगर के मॉडल टाउन में जिम के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर ह.त्या
यमुनानगर, 3 सितंबर (कुलदीप सैनी)- मॉडल टाउन इलाके में जिम के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में गोलियों के खोल सड़क पर बिखरे मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों और हमलावरों की संख्या को लेकर जांच जारी है।
#यमुनानगर के मॉडल टाउन में जिम के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर ह.त्या

