अमेरिका: मिनियापोलिस में अपार्टमेंट के अंदर गोलीबारी, संदिग्ध समेत दो की मौत

वाशिंगटन, डी.सी., 3 सितंबर- बुधवार दोपहर अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के डाउनटाउन मिनियापोलिस में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध की भी मौत हो गई है।

मिनियापोलिस पुलिस अधिकारी ने बुधवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना में तीन पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गोली लगी है। हेनेपिन काउंटी मेडिकल सेंटर के अनुसार, तीनों अधिकारी स्थिर हालत में हैं।

अधिकारी ने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है और उनके विचार एवं प्रार्थनाएं उन परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं, जिन्होंने अपने अपनों को खोया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

#अमेरिका: मिनियापोलिस में अपार्टमेंट के अंदर गोलीबारी
# संदिग्ध समेत दो की मौत