कांग्रेस पार्टी की इस देश के विकास में कोई रूचि नहीं है : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन


नई दिल्ली, 3 सितंबर - केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने 7.8% GDP ग्रोथ पर कांग्रेस के सवालों पर कहा, "कांग्रेस पार्टी की इस देश के विकास में कोई रूचि नहीं है... वे इस देश पर शासन करने का सपना देखते हैं। जब आप यह सपना देख रहे हैं तो आप इस देश के विकास के साथ जुड़िए। आप सकारात्मक सोच रखिए और नकारात्मक सोच को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी... जो सत्य है वही तथ्य है। रिज़र्व बैंक का आकलन था 7% तो यह तो उनके आकलन से भी ज्यादा रहा है... देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है..."

#केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन