उत्तर प्रदेश  में स्वाइन फ्लू के 5 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 


नई दिल्ली, 4 सितंबर - उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्वाइन फ्लू के 5 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संक्रमितों में एक जेल अधिकारी भी शामिल है। सभी मरीजों का इलाज लखनऊ में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मामले सामने आने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

#उत्तर प्रदेश