उत्तर प्रदेश में वायरल फीवर चिकित्सा अधिकारी अलर्ट
लखनऊ, 26 अगस्त - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने स्वाइन फ्लू को लेकर कहा, "उत्तर प्रदेश में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या को देखते हुए हम लोगों ने प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा है। इसके साथ ही छोटे अस्पतालों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है। कोई भी मरीज अगर बुखार की शिकायत को लेकर आता है तो उसके खून की जांच कराएं, पैथोलॉजिकल टेस्ट कराएं और उसके उपचार की व्यवस्था कराएं। सभी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है। हर मरीज को गंभीरता से देखने के निर्देश दे दिए गए हैं।" युवाओं के रोजगार को लेकर उन्होंने कहा, "हमारी सरकार लगातार युवाओं के साथ प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। युवाओं को 9 लाख से अधिक सरकारी सेवाओं का अवसर उनके बुद्धि विवेक कौशल के आधार पर मिला है। इसके अलावा ODOP (एक जिला एक उत्पाद), स्वरोजगार और कौशल विकास के माध्यम से हम लगातार उन्हें रोजगार से जोड़ रहे हैं।

