यूपी: मंदिर निर्माण के हर फैसले में नृपेंद्र मिश्रा की केंद्रीय भूमिका

अयोध्या, 20 अगस्त - श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा की भूमिका और कार्यशैली का विस्तार से उल्लेख किया है। 18 अगस्त को जारी नौ पृष्ठों के दस्तावेज में उन्होंने कहा है कि मंदिर निर्माण से जुड़े सभी निर्णय निर्माण समिति में होते थे और हर निर्णय में नृपेंद्र मिश्रा की प्रमुख भूमिका रहती थी। समिति की बैठक सामान्य तौर पर हर माह होती थी और कुछ समय तक 15 दिन में एक बार भी बैठक हुई।

चंपत राय के अनुसार नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर निर्माण समिति में अपनी सहायता के लिए अपनी रुचि के कुछ लोगों को जोड़ा था। इनमें एक व्यक्ति को पिछले छह वर्षों में एक-दो बार ही अयोध्या बुलाया गया, जबकि दूसरे से सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए गए। पूर्व एनबीसीसी चेयरमैन अनूप मित्तल लगातार नृपेंद्र मिश्रा के साथ समिति की बैठकों में शामिल होते रहे। चंपत राय ने बताया कि अनूप मित्तल सिविल इंजीनियर हैं और इंजीनियरिंग मामलों में नृपेंद्र मिश्रा के सलाहकार की भूमिका निभाते थे।
 

#यूपी
# मंदिर
# नृपेंद्र मिश्रा