CM मोहन यादव ने संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का किया दौरा 

भोपाल, 20 अगस्त - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का दौरा किया, परिसर और प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि संत शिरोमणि रविदास के नाम पर स्थापित ग्लोबल स्किल पार्क के नए सत्र के बच्चों के उन्मुखीकरण के कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार लगातार हर क्षेत्र में जब आगे बढ़ रही है तो हमारे बच्चे हर जगह देश, प्रदेश और विदेश में पहुंचे इसके लिए संस्थान बहुत अहम भूमिका अदा कर रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ेगा कांग्रेस वंदे मातरम को लेकर लगातार अपनी दोहरी नीति के कारण से देश में निंदा का पात्र बन रही है। एक तरफ वे वंदे मातरम के लिए सम्मान का भाव दिखाते हैं और दूसरी तरफ इंदौर में उनके पार्षदों ने जो वंदे मातरम का अपमान किया और उस पर उन्होंने कोई कार्रवाई ना करके वंदे मातरम के प्रति अपनी भावना प्रकट की। अभी ये 2 अंतरे गाएंगे, देश उनको माफ नहीं करेगा।

#CM मोहन यादव
# संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क