स्टाफ अधिकारियों की पदोन्नति शुरू करने पर CM मोहन यादव का ब्यान 

भोपाल (मध्य प्रदेश), 8 अप्रैल - स्टाफ अधिकारियों की लंबे समय से लंबित पदोन्नति शुरू करने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं सभी अधिकारियों को बधाई देना चाहूंगा। वे लंबे समय से पदोन्नति से वंचित रहे और ऐसे कई अधिकारी तो रिटायर भी हो गए। ये लंबे समय से लंबित समस्या थी हम इसके समाधान की तरफ पहुंचे हैं और हमने अलग-अलग स्तर पर चर्चा की। बहुत ही जल्द कैबिनेट से हम अपने अधिकारियों की पदोन्नति की घोषणा करने वाले हैं। ये निर्णय बड़ा  होने वाला है। मेरे तरफ से सभी को बधाई।

#स्टाफ अधिकारियों की पदोन्नति शुरू करने पर CM मोहन यादव का ब्यान