'आप' नेता सत्येंद्र जैन को अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में

नई दिल्ली, 19 अगस्त - राउज एवेन्यू अदालत ने आप नेता सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

बता दें कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों से संबंधित अनियमितताओं के मामले में केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को कल गिरफ्तार किया था। जैन के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सी.ई.ओ. उदित प्रकाश राय को भी गिरफ्तार किया गया था।

#'आप' नेता सत्येंद्र जैन को अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में