सत्येंद्र जैन के साथ मजबूती से खड़े हैं हम, सच्चाई की होगी जीत - अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, 19 अगस्त - पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने ट्वीट कर कहा, पंजाब चुनाव से ठीक पहले ‘आप’ के पंजाब सह-प्रभारी सत्येंद्र जैन जी को एक बार फिर राजनीति से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। जब भाजपा ‘आप’ से राजनीतिक रूप से लड़ नहीं सकती या अपने काम के दम पर जनता का सामना नहीं कर सकती, तो वह उसी पुरानी रणनीति पर लौट आती है - हमारे नेताओं को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग।

किसी भी तरह की धमकी, झूठे मामले या गिरफ्तारियां ‘आप’ के इरादे को कमजोर नहीं कर सकतीं या हमें पंजाब के लोगों के लिए लड़ने से नहीं रोक सकतीं। हम सत्येंद्र जैन जी के साथ मजबूती से खड़े हैं। सच्चाई की जीत होगी।

#सत्येंद्र जैन के साथ मजबूती से खड़े हैं हम
# सच्चाई की होगी जीत - अमन अरोड़ा