पटियाला से लापता हुईं तीन नाबालिग लड़कियां हरियाणा से सुरक्षित बरामद - बलतेज पन्नू

चंडीगढ़, 16 अगस्त - पंजाब के राज्य मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने ट्वीट कर कहा कि पटियाला से लापता हुईं तीन नाबालिग लड़कियों को पटियाला पुलिस ने हरियाणा के एक शहर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पटियाला के एस.एस.पी. वरुण शर्मा और उनकी पूरी टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई किए जाने के कारण ही यह संभव हो सका है।

 
#पटियाला से लापता हुईं तीन नाबालिग लड़कियां हरियाणा से सुरक्षित बरामद - बलतेज पन्नू