17 अगस्त को अमृतसर की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में छुट्टी का ऐलान

अजनाला (अमृतसर), 16 अगस्त (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - राज्य के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा 17 अगस्त को जिला अमृतसर की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में छुट्टी का ऐलान किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने यह ऐलान 15 अगस्त को अमृतसर में मनाए गए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की सफलता और इसे सुचारू ढंग से संपन्न करवाने में शैक्षणिक संस्थाओं, अध्यापकों और विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सहयोग को ध्यान में रखते हुए किया है। इसके तहत 17 अगस्त को जिला अमृतसर के अंतर्गत आने वाली सभी शैक्षणिक संस्थाओं में छुट्टी रहेगी।

 
#17 अगस्त को अमृतसर की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में छुट्टी का ऐलान