इंटरपोल रेड नोटिस से UAE वापसी तक: NCB कस्टडी में ‘ड्रग किंगपिन’ वीरेंद्र बसोया; कोर्ट ने कस्टडी में भेजा

मुंबई, 16 अगस्त - पुणे की अदालत ने कथित ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी कस्टडी में भेज दिया है। बसोया को UAE से भारत लाया गया था और उस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग तस्करी के कथित नेटवर्क को संचालित करने का आरोप है। जांच में पुणे और दिल्ली से बड़ी मात्रा में मेफेड्रोन की बरामदगी हुई है। एनसीबी के मुताबिक, बसोया इस सिंडिकेट का कथित मास्टरमाइंड था और उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस भी जारी किया गया था।

शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने एनसीबी की उस अर्जी को मंजूरी दी थी, जिसमें बसोया की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी गई थी, ताकि उसे पुणे की अदालत में पेश किया जा सके। इसके बाद रविवार को उसे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पुणे की अदालत में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपी लंबे समय तक विदेश में रहा था। उसका नाम ड्रग्स से जुड़े कई मामलों में सामने आ चुका है। अभियोजन के मुताबिक, ऐसी आशंका है कि बसोया ड्रग तस्करी के एक बड़े रैकेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

 
#मुंबई