हरियाली तीज पर जीरकपुर में सजीं रौनकें, भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

जीरकपुर (मोहाली), 8 अगस्त (हैप्पी पंडवाला) - पंचकूला रोड स्थित एक रिजॉर्ट में शहर की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं हरदीप सिंह सैनी और जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सैनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। समारोह का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गिद्धा रहा। लोकगीतों और बोलियों की धुनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और समां बांध दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इसे यादगार बना दिया।

मुख्य अतिथि गुरदर्शन सिंह सैनी ने सभी को हरियाली तीज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों की इस पहल की भी सराहना की।

 
#हरियाली तीज पर जीरकपुर में सजीं रौनकें
# भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत