तेज रफ्तार कार पिकअप से टकराने के बाद 20 फुट गहरी खाई में गिरी

जीरकपुर (मोहाली), 16 अगस्त (मनिंदर सिंह)- रविवार दोपहर पीर मुच्छल्ला को पंचकूला से जोड़ने वाली सड़क पर हुए एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार सेक्टर 26 से पीर मुच्छल्ला की ओर आ रही थी, जबकि एक पिकअप सेक्टर 26 की ओर जा रही थी। पिकअप चालक रोहित शर्मा ने बताया कि जब वह सेक्टर 20 के पुल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उसकी गाड़ी से टकरा गई और 20 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में कार में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक ने बताया कि कार में सवार दोनों युवक नाबालिग थे। मौके से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवकों को इलाज के लिए सेक्टर 26 के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 
#तेज रफ्तार कार पिकअप से टकराने के बाद 20 फुट गहरी खाई में गिरी