एशियन जूनियर शतरंज: चक्रवर्ती की शानदार जीत, विग्नेश हारे
मुंबई, 20 अगस्त टॉप सीड मयंक चक्रवर्ती ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, जबकि दो प्रमुख दावेदारों -- विग्नेश अद्वैत वेमुला और अखिलबे इमांगाली -- को गुरुवार को यहां एशियन जूनियर क्लासिकल चैंपियनशिप में कम रेटिंग वाले खिलाड़ियों ने ड्रॉ पर रोक दिया।
विग्नेश को नीमय भानुशाली के साथ अंक बांटने पड़े, जबकि कजाकिस्तान के इमांगाली को रिशान जैन ने ड्रॉ पर रोका।
हालांकि, लड़कियों के वर्ग के शुरुआती दौर में कुछ बड़े उलटफेर देखने को मिले।
स्वरा लक्ष्मी एस. नायर को रेटिंग में काफी बढ़त होने के बावजूद वाकचेरी मोहिथा ने ड्रॉ पर रोक दिया, जबकि आद्या गौडा ने अधिक रेटिंग वाली WFM मृत्तिका मल्लिक पर शानदार जीत हासिल की।
#एशियन जूनियर शतरंज

