अर्जुन पुरस्कार के लिए 17 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान
नई दिल्ली, 18 अगस्त - प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए 17 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया गया है. इस लिस्ट में वर्ल्ड कप जीतने वाली शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, डेकाथलीट और हाई जम्पर तेजस्विन शंकर और शटलर गायत्री गोपीचंद शामिल हैं. अर्जुन पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती, गायत्री गोपीचंद की महिला डबल्स पार्टनर ट्रेसा जॉली, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले बॉक्सर नरेंद्र और युवा डेफ राइफल शूटर धनुष श्रीकांत भी शामिल हैं.
#अर्जुन पुरस्कार

