CWG 2026 Day-11: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय चुनौती समाप्त, 39 पदक जीते

ग्लास्गो, 2 अगस्त - पैरा साइकिलिस्ट लीशा दास पदक की दौड़ से बाहर हो गई हैं। लीशा ने महिला सी4-सी5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में 1:34.410 मिनट का समय लिया। लेकिन ये पोडियम पर बने रहने के लिए काफी नहीं रहा। इसके साथ ही ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। 
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत राष्ट्रमंडल खेल के अंतिम दिन रविवार को कोई पदक नहीं जीत सका। अब देर रात समापन समारोह का आयोजन होगा। 

 
#CWG 2026
# राष्ट्रमंडल खेलों
# भारतीय
# पदक