CWG 2026 Day 10: भारत ने मुक्केबाज़ी में जीता पांचवां स्वर्ण पदक, अरुंधति चौधरी बनीं गोल्ड मेडलिस्ट
ग्लासगो, 1 अगस्त (इंटरनेशनल)- राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय महिला मुक्केबाज़ अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में अरुंधति ने इंग्लैंड की चैंटेल रीड को एकतरफा मुकाबले में 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
ग्लासगो में भारतीय मुक्केबाज़ों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इस जीत के साथ भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में अब तक 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम कर लिए हैं।
#CWG 2026 Day 10: भारत ने मुक्केबाज़ी में जीता पांचवां स्वर्ण पदक
# अरुंधति चौधरी बनीं गोल्ड मेडलिस्ट

