CWG 2026 Day 10: भारतीय जूडोका उन्नति शर्मा ने जीता कांस्य पदक

ग्लासगो, 1 अगस्त (इंटरनेशनल)- राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत की जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

कांस्य पदक मुकाबले में उन्नति शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका की स्काई कोनोस्टर को हराकर भारत की झोली में एक और पदक डाला। यह जीत राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन को और मजबूती देती है।

 
#CWG 2026 Day 10: भारतीय जूडोका उन्नति शर्मा ने जीता कांस्य पदक