कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय महिला मुक्केबाज़ साक्षी चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक

ग्लासगो, 1 अगस्त (इंटरनेशनल)- राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाज़ साक्षी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साक्षी ने महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

साक्षी ने मुकाबले के तीनों राउंड में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और रूबी व्हाइट को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। तीसरे राउंड के समाप्त होते ही साक्षी ने आधिकारिक नतीजे से पहले ही अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया, जबकि हार का अहसास होते ही रूबी व्हाइट भावुक होकर रो पड़ीं।

इस जीत के साथ भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में अब तक 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम कर लिए हैं।

 
#कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय महिला मुक्केबाज़ साक्षी चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक