अंबाला : नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश ने किया प्रोटेस्ट
अंबाला , 18 अगस्त - आज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश ने पूरे हरियाणा में अपनी मांगों को लेकर प्रोटेस्ट किया ! अंबाला में भी नगर पालिका संघ ने 2 घंटे के लिए नगर पालिका के गेट को बंद रखा और निकाय मंत्री के पुतले को लेकर पूरे बाजार में घूमते हुए सदर बाजार चौक पर उनके पुतले को फूंका, पुतले में सभी कर्मचारियों ने जिनमें महिलाएं भी थी वहां पर बैठकर पहले एक शोक मनाया, पुतला फूकने के दौरान एक अजीब वाकया भी हुआ नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश उप प्रधान सेवाराम बहोत के आग ने अपनी चपेट में ले लिया, गनीमत रही कि उनके साथियों ने तुरंत कपड़े के साथ उनके सर और कपड़ों में लगी आग को काबू पा लिया जिससे उनका कुछ नुकसान नहीं हुआ ! अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ समय-समय पर धरने प्रदर्शन करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं हुआ ! आज भी कर्मचारी संघ पूरे हरियाणा प्रदेश में प्रोटेस्ट कर रहे हैं, अंबाला में भी कर्मचारियों ने 2 घंटे तक नगर पालिका का गेट बंद रखा और निकाय मंत्री का पुतला लेकर बाजारों में घूमें उसके बाद सदर बाजार चौक पर उन्होंने पुतले को आग के हवाले कर सरकार विरोधी नारे लगाए ! इस दौरान एक वाक्य भी हुआ राज्य उप प्रधान सेवा राम बहोत को आग ने अपनी चपेट में ले लिया लेकिन गनीमत रही कि उनका कोई नुकसान नहीं हुआ पुतले को आग के हवाले करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सेवाराम बहोत ने कहा की सरकार उनको लगातार मीटिंग में बुलाकर खुद ना बैठकर निकाय मंत्री दूसरे मंत्री को भेजकर समाधान निकालने की कोशिश की जाती है लेकिन समाधान नहीं निकल पाया उन्होंने कहा सरकार अपनी जुबान से मुकर रही है उन्होंने कहा आज पूरे प्रदेश में नगर पालिका कर्मचारी संघ प्रोटेस्ट कर रही है और सरकार को बचाना चाहती है ! उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी मांग को पूरा करो नहीं तो जो भी उनकी हरियाणा की यूनियन है कहेगी उसमें उसके अनुसार किया जाएगा !

