श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली, 4 सितंबर - श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब नवी मुंबई से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E-225 पार्किंग के दौरान VDGS (विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम) पोल के संपर्क में आ गई। यह घटना सुबह करीब 9:02 बजे उस समय हुई जब विमान को बे नंबर-06 पर पार्क किया जा रहा था। इंडिगो के अनुसार विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा किसी प्रकार की चोट की सूचना नहीं है। घटना के बाद यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
#श्रीनगर एयरपोर्ट

