दिल्ली में खराब मौसम से उड़ान संचालन प्रभावित, IndiGo ने यात्रियों को किया अलर्ट

 

नई दिल्ली, 4 सितंबर - दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है। एयरलाइन कंपनी IndiGo ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यात्रियों को संभावित उड़ान देरी को लेकर अलर्ट किया। IndiGo ने बताया कि खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन में देरी की संभावना है। एयरलाइन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। कंपनी ने यात्रियों से अपील की है कि वे आज यात्रा करने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस वेबसाइट या IndiGo ऐप पर जरूर चेक करें और इसके बाद ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हों।

एयरलाइन ने यह भी कहा कि खराब मौसम के चलते सड़कों पर यातायात की रफ्तार सामान्य से धीमी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है। IndiGo ने यात्रियों की असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

#दिल्ली में खराब