मुरादाबाद: सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर सपा विधायक के चाचा पर रिपोर्ट

मुरादाबाद, 5 सितंबर - मुरादाबाद के बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम के चाचा मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस में रास्ते में गाड़ी खड़ी कर नमाज पढ़ी। इससे आने वाले वालों को परेशानी हुई।

पुलिस ने कार्रवाई सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की तहरीर पर की है। मो. उस्मान सपा में जिला उपाध्यक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में आए थे।

इस दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर सर्किट हाउस में सपा नेताओं के साथ बैठक भी की थी। शुक्रवार को वह चले गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।
 

#मुरादाबाद
# सर्किट हाउस