बडगाम में आतंकियों से मुठभेड़: ऊपरी यूसमर्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन

बड़गाम, 3 सितंबर - मध्य कश्मीर के सुदूर और खूबसूरत पहाड़ी इलाके यूसमर्ग में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी के बाद तलाशी अभियान के दौरान वीरवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सेना को पिछले कुछ दिनों से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले के यूसमर्ग के ऊपरी इलाकों में कुछ संदिग्ध छिपे हुए हैं। वे लगातार अपना स्थान बदल रहे थे। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षाबलों ने बुधवार से ही पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान (कासो) शुरू कर दिया था। इसके तहत सुरक्षाबलों का मकसद आतंकियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें घेरना था।

#बडगाम