यूक्रेन में रूस का बड़ा ड्रोन अटैक: सुरक्षा मुख्यालय को बनाया निशाना

नई दिल्ली, 4 सितंबर - यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मध्य कीव में रूस के एक ड्रोन ने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के मुख्यालय पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस हमले में एजेंसी के प्रमुख के कार्यालय को निशाना बनाया गया था। जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा सेवा को निर्देश दिया है कि वह रूस को 'उचित और ठोस जवाब दे और जहां संभव हो, ऐसा जवाब दे जो इस हमले जैसा ही हो। 
 
यह ड्रोन वोलोदिमिरस्का स्ट्रीट स्थित SBU की मुख्य इमारत से टकराया। यह इमारत सेंट सोफिया कैथेड्रल के सामने और कीव के गोल्डन गेट इलाके के पास स्थित है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर दिन के समय भी ड्रोन हमले जारी रखे हुए हैं।

#यूक्रेन
# रूस